राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी
रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद देशभर में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
इस अवसर पर 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति होगी। वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
