संस्कारधानी में छाएगा जश्न का माहौल — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 73वां जन्मदिन, बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर लगाएंगे चार चांद.

राजनांदगांव। संस्कारधानी 15 अक्टूबर को उत्सव और उमंग के रंग में रंगने जा रही है। अवसर होगा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के 73वें जन्मदिन का, जिसे पूरे शहर में एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर अपनी सूफी आवाज़ में शहरवासियों को झुमाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्टेट हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है।

संस्कारधानी में जश्न का माहौल सीएम रहेंगे शामिल...

इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और प्रदेश के तमाम मंत्री शामिल होंगे। रात 9 बजे मुख्यमंत्री और मंत्रीगण भी कैलाश खेर के संगीतमय कार्यक्रम का आनंद लेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिन के नगर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कई सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

संस्कारधानी में मनाया जाएगा सेवा उत्सव...
Oplus_131072

15 अक्टूबर को शहर के 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम से दिन की शुरुआत होगी. शिवनाथ वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटेंगे। स्पीकर हाउस राजनांदगांव में नागरिकों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा।


डॉ. रमन सिंह ने समर्थकों से अपील की है कि वे जन्मदिन पर उपहार या बड़े पुष्पगुच्छ न लाएं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भागीदारी निभाएं। 16 अक्टूबर को वे दिव्यांग जनों और स्वच्छता दीदियों से भेंट करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में निर्मित जिम का शुभारंभ करेंगे।

कैलाश खेर की सूफी धुनों पर झूमेगा राजनांदगांव...

रात को आयोजित “कैलाश खेर नाइट” में उनके लोकप्रिय गीतों पर संस्कारधानी झूम उठेगी। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

About The Author