रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, समसामयिक और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट भेंट किया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक एवं आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहयोग और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय कला पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। इसी भावना के साथ उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराया।

यह सौजन्य मुलाकात दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय संवाद और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक रही। इस अवसर पर प्रदेश और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

About The Author