केशकाल में सड़क निर्माण के कारण ट्रैफिक प्रभावित, प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग

कोंडागांव। बस्तर की ओर यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। केशकाल क्षेत्र में एनएच-30 पर चल रहे मरम्मत और उन्नयन कार्य के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनने के बाद प्रशासन ने छोटे और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले रूट चार्ट अवश्य देख लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले कार और बाइक जैसे छोटे वाहन एनएच-30 की पूर्ण तैयारी तक बटराली – राँधा – उपरमुरवेड – मुरनार मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। यह मार्ग लगभग 30 किमी लंबा है और मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से बचने का एक उपयुक्त विकल्प है।

भारी वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग
रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए फरसगांव – राधना – गम्हरी – बांसकोट – बोरई – घटुला – सिहावा – नगरी – कुरूद मार्ग निर्धारित किया गया है। इससे शहर क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। भारी वाहन नारायणपुर मार्ग का भी उपयोग कर सकते हैं।

रायपुर से जगदलपुर की ओर आने वाले वाहन
रायपुर से जगदलपुर आने वाले वाहन रायपुर – कांकेर – केशकाल मार्ग से यात्रा कर सकते हैं।

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

About The Author