सीमा हैदर फिर सुर्खियों में: ग्रेटर नोएडा में बेटे को दिया जन्म, सचिन के परिवार में खुशी का माहौल
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वह छठे बच्चे की मां बन गई हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
गौरतलब है कि सीमा हैदर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई थीं। वह ऑनलाइन गेम पब्जी के माध्यम से सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं। बाद में वह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं और सचिन मीणा से विवाह कर लिया। तब से वह भारत में ही रह रही हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम भारती मीणा रखा गया।
सीमा हैदर और सचिन मीणा अक्सर अपने संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा में रहती हैं। बेटे के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराई गई थी, जिसमें सचिन का परिवार शामिल हुआ था।
