राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने आज राजभवन स्थित लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा हुई।

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पिछड़ा वर्ग समाज के विकास, कल्याण और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सदस्य एम.एस. चंद्रकांति वर्मा तथा अमित श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल रमेन डेका और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की यह मुलाकात सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और समावेशी विकास से जुड़े विषयों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

About The Author