रायपुर में इंसानियत शर्मसार: नाली में मिला 7 महीने का भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरगांव इलाके में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बिरगांव के बड़े तरिया के पास एक नाली में 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह टहलने निकले लोगों और काम पर जा रहे राहगीरों की नजर जब नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी, तो मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्लेसेंटा के साथ मिला भ्रूण, लोगों के रोंगटे खड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भ्रूण करीब 6 से 7 महीने का बताया जा रहा है और उसके साथ प्लेसेंटा (नेरवा) भी मौजूद था। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया।
जिस मासूम ने अभी दुनिया में कदम भी नहीं रखा था, उसे इस तरह नाली में फेंक दिए जाने की घटना ने मानवता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह भ्रूण वहां तक कैसे पहुंचा।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध, सामाजिक बदनामी या लोकलाज के डर से किसी ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

About The Author