प्रो. मनोज दयाल बने कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति
रायपुर। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रो. मनोज दयाल की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में राजभवन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया।
प्रो. दयाल वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्हें लगभग 35 वर्षों का अकादमिक अनुभव है और उनके मार्गदर्शन में 35 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी पूरी की है। प्रोफेसर पद पर उन्हें 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
उनकी नियुक्ति पर उनके सहयोगियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। वे अकादमिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और शिक्षा जगत में उनकी पहचान एक वरिष्ठ शिक्षाविद के रूप में मानी जाती है।
