नई दिल्ली : इंडिगो ने 3 से 15 दिसंबर की सभी कैंसिल फ्लाइट्स पर पूरा रिफंड शुरू किया, कोई कैंसिलेशन या रीशेड्यूलिंग चार्ज नहीं

नई दिल्ली। देशव्यापी उड़ान रद्दीकरण और भारी अव्यवस्था के बाद इंडिगो ने सोमवार शाम बड़ा अपडेट जारी किया। एयरलाइन ने घोषणा की कि 3 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच कैंसिल हुई सभी फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस किया जा रहा है तथा टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और हमारी टीमें सेवाएं सामान्य करने में जुटी हैं। पहले रिफंड 5 दिसंबर से शुरू करने की घोषणा थी, जिसे अब 48 घंटे पहले बढ़ाकर 3 दिसंबर कर दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार इंडिगो ने अब तक 9.5 लाख टिकटों का रिफंड जारी कर दिया है, जिनकी कुल राशि 827 करोड़ रुपये है। इनमें से करीब 6 लाख टिकट (569 करोड़ रुपये) 1 से 7 दिसंबर की उन फ्लाइट्स के थे जब संकट चरम पर था।

मंत्रालय के सख्त निर्देश पर सभी लंबित रिफंड तुरंत क्लियर करने और प्रभावित यात्रियों से रीशेड्यूलिंग चार्ज न लेने का आदेश दिया गया था। उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसलिए इंडिगो पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

About The Author