भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात, पीएम से होगी सम्मानित

नई दिल्ली. पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम के सदस्य हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ी दिल्ली के ताज होटल से 7, लोक कल्याण मार्ग के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

भारत ने बीते रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप जीता। भारतीय महिला टीम का यह विश्व कप जीतने का पहला अवसर है। फाइनल मैच में शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली जबकि दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट हासिल किए।

About The Author