ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, 48 घंटे सतर्कता की अपील

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले की निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के समय के निकट आने के साथ ही विश्व स्तर पर आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसी पृष्ठभूमि में भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक अपने वर्तमान स्थान पर ही रहने की सलाह दी गई है। उन्हें सभी विद्युत और सैन्य प्रतिष्ठानों से दूर रहना है, बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से बचना है तथा घर के अंदर ही रहना है। राजमार्गों पर किसी भी प्रकार की आवाजाही के लिए दूतावास से सख्त समन्वय बनाने को कहा गया है।

सरकार ने कहा है कि दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे लोग वहीं अंदर रहें और मौजूद दूतावास टीमों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। सभी से आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने का अनुरोध किया गया है।

**आपातकालीन संपर्क सूत्र:**
मोबाइल नंबर:
+989128109115
+989128109102
+989128109109
+989932179359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

About The Author