राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव का संदेश, कहा- तिरंगा हमारी एकता और स्वाभिमान का प्रतीक
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव का भी प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को सदैव सुदृढ़ बनाए रखें तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर योगदान दें।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है तथा देशहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
