मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में केबिनेट की बैठक प्रारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण, कृषि, उद्योग, अधोसंरचना और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद हैं।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने, निवेश को बढ़ावा देने तथा सुशासन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

About The Author