मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ-साथ कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार की ओर से साझा की जाएगी।

About The Author