CM विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी और गरिमामय कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपालों का दीर्घ सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में सुशासन, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सफल एवं गरिमामय कार्यकाल की कामना
मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के लिए मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करेंगे और संबंधित राज्यों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
