IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कप्तानी

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। पांचों मुकाबले 11 दिनों के भीतर चार अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले 13 खिलाड़ी टीम में

न्यूजीलैंड की घोषित टीम में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली टीम के 13 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं चोट के कारण विश्व कप से बाहर रहे माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है।

एडम मिल्ने एक साल से अधिक समय बाद न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं, जिससे टीम के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रचिन रवींद्र चोट के कारण सीरीज से बाहर

ऑलराउंडर रचिन रवींद्र दाएं कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पिछले सप्ताह एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान चोट लगी थी।

रचिन के करीब छह सप्ताह में अपना रिहैब पूरा करने की उम्मीद है। वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए वापसी का लक्ष्य रख रहे हैं।

फिन एलन और टिम सीफर्ट संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

टी20 सीरीज में फिन एलन और टिम सीफर्ट न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

फिन एलन ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था। वहीं टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली थी।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।

About The Author