NSS स्थापना दिवस: 24 सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा 24 सितंबर 2026, गुरुवार को राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के मंत्री श्री टंक राम वर्मा करेंगे।

ये अतिथि भी रहेंगे मौजूद

राज्य स्तरीय समारोह में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल के उप-कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती की भी उपस्थिति रहेगी।

प्रदेशभर से शामिल होंगे NSS स्वयंसेवक

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक एवं अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। समारोह के दौरान NSS से जुड़े योगदान और सेवाभावी गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों के सम्मान का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के माध्यम से स्वयंसेवकों के सेवा भाव और योगदान को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा

About The Author