मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने, संसदीय परंपराओं के संरक्षण तथा जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने देश और मध्यप्रदेश के विकास, सुशासन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहयोग और संवाद की यह भावना प्रदेश के समग्र विकास को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
