छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 5 ट्रेनें रद्द, महिला की मौत

https://asiannewsbharat.com/chhattisgarh/chhattisgarh-heavy-rain-alert-monsoon-activeraipur-weathercg-weather-update-62749

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया से प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान पर भारी बादल छाए हुआ है। ​शनिवार सुबह से बूंदाबंदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मध्य और उत्तर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में आज (शनिवार) दिनभर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

https://asiannewsbharat.com/chhattisgarh/chhattisgarh-heavy-rain-alert-monsoon-activeraipur-weathercg-weather-update-62749

About The Author