बिलासपुर बारिश से बेहाल, कॉलोनियां बनीं तालाब, ऑक्सीजन लेकर नाव से पहुंची SDRF, रातभर जूझते रहे लोग

https://asiannewsbharat.com/chhattisgarh/cg-news-bilaspur-battered-by-rain-colonies-turn-into-ponds-sdrf-reaches-via-boat-with-oxygen-residents-struggle-through-the-night-62698

बिलासपुर। बिलासपुर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के कारण कई कॉलोनियां और निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं कई घरों में पानी घुसने से लोगों को पूरी रात जागकर हालात से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में मंगला का जेपी विहार, गंगानगर, शुभम विहार, सरकंडा का शक्ति विहार, विजयपुरम कॉलोनी और जगदंबा कॉलोनी शामिल हैं। कई स्थानों पर कारें और दोपहिया वाहन पानी में डूब गए, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। स्थानीय नागरिकों ने जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए।

https://asiannewsbharat.com/chhattisgarh/cg-news-bilaspur-battered-by-rain-colonies-turn-into-ponds-sdrf-reaches-via-boat-with-oxygen-residents-struggle-through-the-night-62698

About The Author