FIFA World Cup 2026 में पहली बार मिलेगा खास सम्मान, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ पहनाई जाएगी चैंपियनशिप रिंग

https://asiannewsbharat.com/sports/a-special-honor-awaits-at-the-2026-fifa-world-cup-for-the-first-time-winning-players-will-be-presented-with-championship-rings-alongside-the-trophy-62704

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार सिर्फ प्रतिष्ठित ट्रॉफी और गोल्ड मेडल ही नहीं, बल्कि एक विशेष चैंपियनशिप रिंग भी प्रदान की जाएगी। फीफा ने पहली बार अपने किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में विजेता टीम को इस तरह का सम्मान देने का फैसला किया है। इसे विश्व फुटबॉल में एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है। फाइनल के बाद होगा रिंग्स का औपचारिक ऐलान फीफा के अनुसार, टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को प्रतीकात्मक रूप से चैंपियनशिप रिंग प्रदान की जाएगी। शुरुआती समारोह में टीम के कप्तान और मुख्य कोच को विशेष रिंग दी जाएगी, जबकि बाद में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए उनकी उंगलियों के आकार के अनुसार कस्टमाइज्ड रिंग तैयार कर आधिकारिक कार्यक्रम में सौंपी जाएंगी।

https://asiannewsbharat.com/sports/a-special-honor-awaits-at-the-2026-fifa-world-cup-for-the-first-time-winning-players-will-be-presented-with-championship-rings-alongside-the-trophy-62704

About The Author