राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर लगने से लक्ष्मण यादव एवं प्रमोद गुप्ता ने घर के बिजली बिल को किया कम
राजनांदगांव 17 जुलाई 2026।
जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक एवं उपयोगी साबित हो रही है। स्मार्ट मीटर में बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलने से नागरिकों में विद्युत बचत के प्रति जागरूकता आयी है। शासन द्वारा की गई यह पारदर्शी व्यवस्था जनमानस के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। राजनांदगांव शहर के नंदई चौक के श्री लक्ष्मण यादव ने बताया कि घर में जब से स्मार्ट मीटर लगा है, मोबाईल के माध्यम से विद्युत खपत की जानकारी मिल जाती है। जिससे विद्युत की खपत में नियंत्रण लाकर बिजली बिल में कमी ला सकते हैड्ड। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर में स्मार्ट मीटर लगाना चाहिए। बसंतपुर वार्ड नंबर 40 के श्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर में हर घंटे विद्युत खपत की जानकारी मिलती है। जिससे हम विद्युत की अतिरिक्त खपत को रोककर मितव्ययिता बरतते हुए बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल बहुत अच्छी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस बेहतरीन योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
