नवा रायपुर में 8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही जनहित, विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और नई नीतियों से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

About The Author