रायपुर में 3 दिवसीय निःशुल्क लेजर GI सर्जरी परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त सलाह

रायपुर। पेट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। नारायणा हेल्थ की इकाई एमएमआई नारायणा अस्पताल, लालपुर, रायपुर द्वारा 16 से 18 जून 2026 तक निःशुल्क लेजर GI सर्जरी परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जहां मरीजों को विशेषज्ञ सर्जिकल परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

विशेषज्ञ सर्जन देंगे नि:शुल्क परामर्श

इस विशेष शिविर का नेतृत्व अस्पताल के वरिष्ठ लेजर, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक GI सर्जन डॉ. राजेश कुमार सिन्हा करेंगे। वे तीनों दिनों तक मरीजों को व्यक्तिगत रूप से परामर्श देंगे और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का मूल्यांकन करेंगे।

शिविर में निम्न बीमारियों के लिए सलाह एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी—

बवासीर (Piles)
गुदा विदर (Anal Fissure)
फिस्टुला-इन-एनो
पिलोनाइडल साइनस
हर्निया
पित्त पथरी (Gallstones)
लेजर सर्जरी के कई फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार लेजर आधारित GI सर्जरी पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जाती है। इससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, तेजी से रिकवरी और अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिलने का लाभ मिलता है। यही कारण है कि आजकल मरीजों के बीच लेजर सर्जरी तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

अपॉइंटमेंट और संपर्क

इच्छुक मरीज टोल-फ्री नंबर 1800 309 0309 पर कॉल कर सकते हैं या नारायणा हेल्थ की आधिकारिक वेबसाइट Narayana Health पर जाकर अग्रिम पंजीकरण करा सकते हैं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शिविर के दौरान बिना अपॉइंटमेंट आने वाले मरीजों का भी स्वागत किया जाएगा।

मरीजों के लिए सुनहरा अवसर

डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कई मरीज सर्जरी के डर या खर्च की चिंता के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते। यह शिविर उन्हें अपनी बीमारी को समझने और उचित उपचार विकल्पों के बारे में विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने का अवसर देगा।

वहीं, एमएमआई नारायणा अस्पताल के सुविधा निदेशक तापनी घोष ने कहा कि यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

एमएमआई नारायणा अस्पताल के बारे में

रायपुर स्थित MMI Narayana Hospital Raipur छत्तीसगढ़ के प्रमुख सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में से एक है। यहां कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ट्रॉमा एवं इंटेंसिव केयर सहित कई विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

About The Author