बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजी गई

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से बाढ़ राहत घोटाले से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। वर्ष 2021 के कथित घोटाले में आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बड़ौदा थाना पुलिस ने अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ वर्ष 2021 में करीब ढाई करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें शिवपुरी की महिला जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author