दो अधिकारियों के प्रभार में आंशिक फेरबदल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने तीर्थराज अग्रवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा, उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल दायित्व के रूप में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्य करेंगे।

About The Author