जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर और भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे निवेशकों को आकर्षक अवसर मिल रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक किरण देव और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।

About The Author