भाई-बहन के अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है रक्षाबंधन : राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि राखी का पवित्र पर्व भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं और उसके गरिमामय उत्कर्ष को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें भाई-बहन के पवित्र प्रेम के साथ ही पारिवारिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास की प्रेरणा देता है।

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का लें संकल्प

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान और प्रगति के भाव को आत्मसात करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी मजबूत करने का अवसर है।

राज्यपाल ने सभी नागरिकों से मातृशक्ति के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द, विश्वास और खुशहाली लेकर आए।

About The Author