बिलासपुर में 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है। सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर पदस्थ किया गया है। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी की जिम्मेदारी दी गई है। शिल्पा भगत, तहसीलदार रतनपुर को तहसीलदार बोदरी बनाया गया है। जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार समर्थ थवाईत, नायब तहसीलदार बेलगहना को नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है। श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार गनियारी को नायब तहसीलदार पचपेड़ी पदस्थ किया गया है। राहुल साहू, नायब तहसीलदार बेलतरा को नायब तहसीलदार बेलगहना बनाया गया है। टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से उप तहसील सकर्रा में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ किया गया है। ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार बोदरी को नायब तहसीलदार गनियारी बनाया गया है। विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर पदस्थ किया गया है। सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से नायब तहसीलदार बेलतरा बनाया गया है।
इसके अलावा अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है।
