राजधानी में सनसनी: माना बटालियन में पदस्थ जवान ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
