सीएमए फाइनल में दुर्ग के गौरव शर्मा प्रदेश में प्रथम, देश में 32वां स्थान

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीएमए फाइनल परीक्षा परिणाम में दुर्ग निवासी गौरव शर्मा ने 519 अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 32वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता शिव चरण शर्मा, माता छाया शर्मा और बहन मंजरी शर्मा ने हर कदम पर सहयोग किया। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें अपने मामा अजय कुमार शर्मा से मिली, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में उप महाप्रबंधक वित्त के पद पर कार्यरत हैं और स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।

गौरव ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ सभी विषयों का लगातार पुनरावलोकन किया और आठों विषयों के मॉक टेस्ट दिए। वर्तमान में वे चार्टर्ड अकाउंटेंट और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

About The Author