होली 2026: छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, गोंदिया-छपरा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

रायपुर। होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। होली 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए गोंदिया–छपरा मार्ग पर दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे रायपुर, दुर्ग समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08863/08864 तथा 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया के बीच एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी।

गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 1 मार्च 2026 को शाम 5 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती और बकुलहा होते हुए 3 मार्च की सुबह 12.45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 08864 छपरा से 3 मार्च 2026 को सुबह 4.45 बजे रवाना होकर उन्हीं स्टेशनों से होते हुए 5 मार्च को सुबह 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

इसी तरह दूसरी होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया से 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजे रवाना होकर 4 मार्च की सुबह 12.45 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 छपरा से 4 मार्च को सुबह 4.45 बजे चलकर 5 मार्च को सुबह 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि दोनों ट्रेनों का ठहराव और समय-सारणी समान रहेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

About The Author