बुधवार को नवा रायपुर में होगी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
