रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को करेंगे जनदर्शन, दोपहर 12 बजे से आमजन की समस्याएं सुनेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

About The Author