भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर में नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग। भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने आए कुछ लोगों ने नहर में शव तैरते देखा और इसकी सूचना खुर्शीपार थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया।
असामाजिक तत्वों का अड्डा होने की बात सामने आई
नहर किनारे असामाजिक तत्वों का अड्डा रहता है और कुछ लोग वहां शराब पीते हैं। शव के आसपास शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
