बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद कर मौके पर नष्ट


बीजापुर। थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत एफओबी कोप्पागुड़ा से 199 वाहिनी केरिपु की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान पीड़िया कैंप से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर दूर माओवादियों द्वारा लगाए गए दो आईईडी बरामद किए गए।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए 199 वाहिनी केरिपु की बीडीडी टीम की सहायता से दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। बरामद आईईडी में से एक टिफिन और दूसरा बीयर की बोतल में लगाया गया था। दोनों ही आईईडी प्रेशर मैकेनिज्म से लगाए गए थे।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

About The Author