रायपुर कोर्ट परिसर में दो महिला गुटों में मारपीट, अफरा-तफरी का माहौल
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को दो महिला गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की निवासी बताई जा रही हैं।
दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चले विवाद से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति नियंत्रित की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
