घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित


जांजगीर-चांपा। घरेलू हिंसा और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की शिकायत के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ है। यह कार्रवाई उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत में महिला ने आरक्षक पर घरेलू हिंसा करने और पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी महिला डीएसपी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक आरक्षक निलंबित रहेगा।

About The Author