धमतरी के नगरी में धर्मांतरण को लेकर विवाद, बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार पर तनाव



धमतरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर के बाद अब धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार को धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया। बोराई निवासी साहू समाज की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था। महिला की अचानक मृत्यु हो जाने के बाद ग्रामीणों ने गांव में उनके शव को दफनाने का विरोध कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार मृतका के परिजन शव को नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर 1 में दफनाने के लिए ले गए थे, जहां गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दफनाने की प्रक्रिया रोक दी। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी बोराई क्षेत्र में पहुंचे और शव दफनाने का विरोध किया।

पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मृतका के परिजनों ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने की बात कही है। पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

About The Author