छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कांकेर और गरियाबंद एसपी बदले



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांकेर और गरियाबंद जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। बताया जा रहा है कि कांकेर के आमाबेड़ा क्षेत्र में हुई हिंसा की घटना के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

आदेश के मुताबिक कांकेर की पुलिस अधीक्षक आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला को पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आईपीएस वेदव्रत सिरमौर, जो वर्तमान में महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए उन्हें गरियाबंद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन ने सभी अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापन पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author