लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर मयंक सिंह रायपुर लाया जाएगा, 24 दिसंबर को कोर्ट में पेशी



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। रायपुर कोर्ट ने उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है, जिसके तहत 24 दिसंबर को उसे रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एक कोल कंपनी के कार्यालय पर हुई गोलीबारी की घटना में मयंक सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार मयंक सिंह कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का करीबी सहयोगी बताया जाता है।

मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था। अब प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बाद उसे रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश पर की जाएगी।

About The Author