भाजपा विधायक दल की बैठक 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास में

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 14 दिसंबर 2025 को रात्रि 8 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है। बैठक में शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक की सूचना में कहा गया है कि भाजपा विधायक दल के नेता एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह बैठक आहूत की गई है। सभी माननीय विधायकों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बैठक उपरांत सभी सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

बैठक का विवरण इस प्रकार हैः

दिनांकः 14 दिसंबर 2025

दिनः रविवार

समयः रात्रि 8 बजे

स्थानः मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़)

About The Author