दुर्ग में 10 दिनों में पांचवीं हत्या, युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या

दुर्ग। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दस दिनों में पांच हत्याओं ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। ताजा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर गली नंबर 3 का है जहां बीती रात चुनचुन विश्वकर्मा की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई।

घटना का विवरण

रात करीब 1 बजे चुनचुन विश्वकर्मा घर में सो रहा था। चार युवक बाहर से उसे पुकारते हुए आए। बाहर निकलते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू किया और हाथापाई की। इसी दौरान एक आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर चुनचुन की छाती और पेट पर कई वार किए। मौके पर ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

अस्पताल में मृत घोषित

परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुअरी भेज दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन

लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए एसएसपी दुर्ग ने कोतवाली थाना प्रभारी तपेश्वर नेताम को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह नवीन कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

About The Author