वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में सामूहिक गायन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 07 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सभा कक्ष में सचिव श्रीमती पुष्पा साहू (आईएएस), उपसचिव डॉ. बी. रघु, प्रभारी उपसचिव (प्रशासनिक) श्रीमती प्रीति शुक्ला, पंजीयक श्री बी.के. राज, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार साहू, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती शिवा सोमवंशी, श्रीमती अलका जैन, कक्ष अधिकारी संतराम ध्रुव, सहायक सचिव श्री राजेंद्र कुमार सोंधिया, श्री अशोक बोरकर सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन के बाद मंडल के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया तथा इसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया। अपलोड होते ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर को तत्काल प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

About The Author