राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ प्रवास संपन्न, राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णु देव साय ने दी विदाई
रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन के बाद आज स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी।

रायपुर विमानतल पर राष्ट्रपति को विदाई देने के लिए मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रही।
