आरटीओ फर्जी ई-चालान के झांसे में युवक ने गवाए 10 लाख रुपए, पुलिस ने आरोपी के जल्द गिरफ्तारी का किया दावा

रायपुर। आरटीओ के फर्जी ई-चालान एप के झांसे में आकर एक युवक 10 लाख रुपए गवा बैठा। घटना 22 दिसंबर को हुई थी। ठगी के तीन दिन बाद आरटीओ ने लोगों को इस तरह के फ्रॉड के प्रति अलर्ट किया।

मिली जानकारी के अनुसार अरिहंत कांप्लेक्स गंज स्थित पटेल स्विच गियर के संचालक पंकज पटेल, 35 वर्ष, को 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ का ई-चालान फाइल भेजा। इसे क्लिक करने के बाद उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

इस मामले में पंकज पटेल ने 27 दिसंबर की रात गंज थाने में धारा 418/4 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

About The Author