रायपुर: थाने से हथकड़ी तोड़कर दो ड्रग तस्कर फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 5 दिसंबर की रात गिरफ्तार किए गए दो ड्रग तस्कर थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हो गए।

पुलिस ने साइंस कॉलेज मैदान के पास गश्त के दौरान एक कार में चार लोगों को ड्रग्स बेचते संदिग्ध हालत में पकड़ा था। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी बाजार कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी गई। पुलिस ने कार, मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख रुपये का सामान जब्त किया था।

चारों आरोपियों को थाने लाकर हिरासत में रखा गया था। अगले दिन मौका पाकर दो आरोपी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है तथा शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की जा रही है।

रायपुर पुलिस ने हाल के दिनों में ड्रग तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था जिसमें एक महिला तस्कर सहित कई लोग पकड़े गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author