प्रदेश में ASP और DSP स्तर पर तबादले, रायपुर ग्रामीण में बदली जिम्मेदारी



रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को राजनांदगांव जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा को रायपुर ग्रामीण का नया एएसपी नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों के माध्यम से पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने का उद्देश्य बताया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author