संकल्प नहीं यह भ्रष्टाचार का बजट: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बजट को किया सिरे से खारिज
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संकल्प थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बजट गति का नहीं, बल्कि दुर्गति का बजट है। यह संकल्प का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का बजट है। उनके अनुसार नई-नई योजनाएं भ्रष्टाचार के लिए लाई गई हैं।
डॉ. महंत ने कहा कि बजट में शब्दों का मायाजाल बुना गया है। इसमें प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल आश्वासन दिया गया है। जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनकी छोटी मांगें भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है।
