पिथौरागढ़ में दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक की चोरी

महासमुंद। पिथौरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में उस समय बड़ी चोरी की घटना सामने आई जब घर के सभी सदस्य रायपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर 25 लाख रुपये नकदी तथा लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सांकरा पुलिस और सायबर सेल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

About The Author